शिवपुरी, शिवपुरी जिले में नरवर तहसील ग्राम पंचायत देवरी खुर्द में सचिव द्वारा पैसा मांग मामला सामने आया है ग्राम पंचायत देवरी खुर्द मैं बगैर पैसे दिए हुए किसी भी हितग्राही को शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिलता है ग्रामीणों का आरोप है कि हमने शिवपुरी कलेक्टर को ज्ञापन दिया और सत्यता की जांच कराने के लिए कलेक्टर ने आश्वासन भी दिया, नरवर जनपद पंचायत सीईओ को ज्ञापन दिया और जांच कराने का आदेश भी दिया , कैबिनेट मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर जी को भी ज्ञापन दिया उन्होंने भी जांच कराने का आदेश दिया, शिवपुरी प्रभारी मंत्री रुस्तम सिंह जी को भी आवेदन दिया उन्होंने भी जांच कराने का आश्वासन दिया और तुरंत में ही फोन लगाया ,
कारवाही सिर्फ जनपद पंचायत नरवर जिला (C,E,O) की आदेश निकाला 20/8/2018 , तत्काल प्रभाव से सचिव रामस्वरूप बघेल जनपद पंचायत को निलंबित करें , अतिरिक्त प्रभार सचिव कल राम झा को दिया जावे
इन आदेशों का पालन ना करते हुए जिला पंचायत शिवपुरी सीईओ सचिव बचाव में खड़े हुए
गुप्त सूत्रों द्वारा ज्ञात हुआ है कि एक सचिव के बचाव में प्रभारी मंत्री रुस्तम सिंह का फोन आया जिला पंचायत सीईओ को निलंबित कैंसिल किया जाए और सचिव रामस्वरूप बघेल को यथावत देवरीखुर्द का ही सचिव रखा जाए,
शिवपुरी जिले में कहावत लागू होती है अंधेर नगरी चौपट राजा शासकीय योजनाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है सुनने वाला कोई नहीं विगत दिनों से खबर आ रही है कि शिवपुरी भ्रष्टाचार के चर्म पर है
ढाई करोड़ का घोटाला, स्टांप डयूटी घोटाला , दोशियन कंपनी, इत्यादि कई घोटाले हुए आज तक कलेक्टर ने मुड़ कर एक बार भी नहीं देखा
एक बाबू से लेकर अधिकारी लेवल तक घोटाले हुए कार्रवाई को लेकर सिर्फ आश्वासन , शिवपुरी जिले में स्वतंत्रता का विलोप राजन पद्धति पर कार्यवाही
0 टिप्पणियाँ