Music

BRACKING

Loading...

मोनू साहू दतिया ब्रेकिंग! खेत में खड़ी गन्ने की फसल में आग लगने से ₹100000 (एक लाख) का नुकसान, गोराघाट थाने की एफआरवी 100 मौके पर।

दतिया ब्रेकिंग!

खेत में खड़ी गन्ने की फसल में आग लगने से ₹100000 (एक लाख) का नुकसान, गोराघाट थाने की एफआरवी 100 मौके पर।

गोराघाट थाना क्षेत्र के बडौनकला तिराहे के पास एनएच 75 पर खेत में तैयार खड़ी गन्ने की फसल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, किसान ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर लगाया लापरवाही का आरोप।

जानकारी के अनुसार किसान हरनाम सिंह रावत (लमकना वाले) निवासी पचोखरा का 10 बीघा गन्ना एनएच 75 बडौनकला तिराहे पर लगाया था जिसमें से 11kv लाइन निकली हुई है, खेत में ही लगे 11kv लाइन के खंभे पर जंफर लूज होने के कारण शॉर्ट सर्किट हो गया जिसके कारण खेत में खड़ी गन्ने की फसल में चिंगारी गिर गई और आग ने विशाल रूप धारण करते हुए 3 बीघा गन्ना जलाकर खाक कर दिया। किसान हरनाम सिंह का कहना है कि बिजली विभाग के कर्मचारियों को इसकी कई बार शिकायत भी की गई है इसके बाद भी जंफर सही नहीं किया गया जिसके कारण खेत में खडी गन्ने की 3 बीघा गन्ना जल गया।

इससे पहले भी इसी पोल से गिरी चिंगारी के कारण खेत में आग लग चुकी है फिर भी विभाग द्वारा ध्यान नहीं दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ