Music

BRACKING

Loading...

बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने नाकों पर चैकिंग के दौरान पकडे 13 लाख से अधिक रुपए



शिवपुरी। कलेक्टर शिवपुरी श्रीमती शिल्पा गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर के निर्देशन में पूरे शिवपुरी जिले में आचार संहिता के मद्देनजर जिले में अच्छी नाकाबंदी की जा रही है जिसके परिणाम स्वरूप आज दिनांक 24.10.2018 को एसडीएम कोलारस आशीष तिवारी एवं एसडीओपी कोलारस अमरनाथ वर्मा के मार्गदर्शन में दो अलग अलग फिक्स चेकिंग प्वाइंटों से  कलेक्टर शिवपुरी एवं पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा बनाई गई फ्लाइंग स्क्वाड टीम एवं  स्टैटिक  सर्विलेंस टीम  द्वारा  कार्यवाही कर कुल 1331000 रुपए  की नकदी  के साथ 4 व्यक्तियों को मय वाहनों के  पकड़ा। पुलिस थाना तेंदुआ के फिक्स चेकिंग पॉइंट कोटा नाका पर चेकिंग के दौरान नेपाल सिंह पुत्र बुद्ध सिंह निवासी ग्राम पचवारा पोस्ट एट तहसील उरई थाना एट जनपद जालौन उत्तर प्रदेश की कार क्रमांक यूपी 92 आर 2141 की चेकिंग के दौरान उनके कब्जे से 845000 की नकद पकड़ी गई। इस कार्यवाही में पुलिस थाना प्रभारी तेंदुआ उप निरीक्षक विकास यादव स्वयं उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ