पवन भार्गव एंटी करप्शन न्यूज़---
समाचार
शिवपुरी, 26 अक्टूबर 2018/ कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता की पहल पर जिला चिकित्सालय में आज से एक नवीन सीबीसी मशीन शुरू कर दी गई है, अब दो मशीनों के माध्यम से मरीजों की सीबीसी की जांच शीघ्र हो सकेगी। शहरी क्षेत्र में 31 टीमों द्वारा वार्डों में जाकर डेंगू लार्वा सर्वे का कार्य कर 1680 घरों की जांच की गई। जांच के दौरान 348 घरों में डेंगू का लार्वा पाया गया। वार्ड क्रमांक 2, 3 एवं 31 और डीजे बंगला, उत्कृष्ट छात्रावास फिजीकल रोड़ पर फोकिंग की गई। उक्त आशय की जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.ए.एल.शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि डेंगू नियंत्रण की दिशा में आज मेडीकल काॅलेज, स्वास्थ्य विभाग एवं एम्बेड टीम द्वारा शहर के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय स्टाफ को प्रशिक्षित कर लार्वा सर्वे, विनिष्टीकरण हेतु सघन अभियान चलाया गया। सघन अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों द्वारा बच्चों को डेंगू व मलेरिया के लक्षण व बचाव की तकनीकियों को विस्तार से समझाया। बच्चों को मच्छर का लार्वा दिखाकर उसे नष्ट करने की विधियों जैसे-तेल परतीकरण, टेमेफोस व गम्बूसिया मछली के प्रयोग के विषय में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं को अपने घर व आसपास के 10 घरों मे लार्वा विनिष्टीकरण की कार्यवाही करने व लोगों को जागरूक करने की शपथ भी दिलाई गई।
सघन अभियान में कम्यूनिटी मेडिसिन डिपार्टमेंट के एचओडी डाॅ.जे.पी.महोर, असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ.राजेश अहिरवार, डाॅ.आनंद राजपूत, डाॅ.ओ.पी.सहाय, डाॅ.क्षत्रपति राजपूत, डाॅ.पवन, डाॅ.मानबहादुर, डाॅ.विष्णु, स्वास्थ्य विभाग के डीटीओ डाॅ.आशीष व्यास, डीपीएम डाॅ.शीतल व्यास, डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर विजय मिश्रा व रियाज एवं महेश सहित हैप्पीडेज एवं बाल शिक्षा निकेतन, शा.उ.मा.विद्यालय क्रमांक-2 के लगभग 1500 छात्र-छात्राओं, स्कूल स्टाॅफ आदि ने भाग लिया।
0 टिप्पणियाँ