पवन भार्गव
Anticorruption News October 30, 2018 भोपाल समाचार
शिवपुरी। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे भारतीय जनता पार्टी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कुछ दिन पूर्व ही भाजपा के ईमानदार और कर्तव्य निष्ठ माने जाने वाले मंडी उपाध्यक्ष कैलाश कुशवाहा ने भाजपा को छोड़ कर बीएसपी का दामन थाम लिया। इसके बाद आज भाजपा को दूसरा झटका उस समय लगा जब
पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य डॉ गुलाब सिंह किरार भी ने भाजपा को छोड़ कर कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया और वह कांग्रेस में शामिल हो गए। यहां बता दें कि डॉक्टर गुलाब सिंह किरार भाजपा में रहकर पोहरी विधानसभा क्षेत्र से एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे थे।
गुलाब सिंह जी का कहना है जनहित के कार्य के लिए मैंने बीजेपी को छोड़ा है बीजेपी में रहकर जनहित का कार्य नहीं कर पा रहे हैं इसलिए बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन कि है कांग्रेसमें रहकर जनहित का कार्य करेंगे और जो पार्टी का निर्णय होगा वह सर्वोपरि अगर पार्टी चाहेगी तो पोरी सीट से चुनाव लड़ेंगे पार्टी चाहेगी तो कार्यकर्ता के रूप में काम करने की कहेगी हम पार्टी के लिए पूरे जिले में कार्यकर्ता के रूप में कार्य करेंगे। पवन भार्गव
0 टिप्पणियाँ