Music

BRACKING

Loading...

पवन भार्गव शिवपुरी किसानों के साथ छलावा भावंतर योजना की जमीनी हकीकत क्या है

पवन भार्गव 29 अक्टूबर 2018
शिवपुरी (मध्‍यप्रदेश) शिवपुरी ।। कोलारस विधानसभा क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक किसानों ने भावांतर योजना की जमीनी हकीकत क्‍या है, यह एंटी करप्शन  न्यूज़ को विस्‍तार से बताया भावांतर योजना में जो पंजीयन करवाये गये थे, वह असत्‍यापित साबित हो रहे है, नैगमा ग्रामवासी और इसके साथ आसपास के गॉव के के साथ-साथ जिले के ज्‍यादातर गॉव में भावांतर योजना की पोल अब खुलने लगी है, मध्‍यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की गई इस योजना को कैसे पलीता लगाया जा रहा है इन किसानों के ब्‍यान से यह साबित होता है कि किसान अपनी फसल को सस्‍ते दामों पर व्‍यापारियों को बेचने पर मजबूर है,

असत्‍यापित किसानों के कुछ नाम हम एंटी करप्शन न्यूज़ पर प्रकाशित कर रहे है जिनके किसान आई डी नंबर भी साथ में मौजूद है,

जिला कलेक्‍टर श्रीमती शिल्‍पा गुप्‍ता अपने कार्यालय से जॉच करवायें दूध का दूध और पानी का पानी सामने आ जायेगा किसके बतासे ज्‍यादा गोल है पता करने की क़पा करें,

                                          किसान आई डी क्रमांक  

क्रमांक 1 नकुल शर्मा पुत्र श्री रघुवीर शर्मा ----- 218050170324

क्रमांक 2 रघुवीर शर्मा पुत्र श्री हरनाम शर्मा ---- 218050170330

क्रमांक 3 खुशाल रजक पुत्र श्री पहली रजक --- 218050170580

क्रमांक 4 उमेश शर्मा पुत्र श्री जगदीश शर्मा --- 218050170331‍

क्रमांक 5 मोहनप्रकाश शर्मा पुत्र मजबूत सिंह शर्मा – 218050171400

क्रमांक 6 अर्जुन सिंह पुत्र श्री शिवचरण लोधी – 218050171467

क्रमांक 7 अजीत सिंह गुर्जर पुत्र श्री सुल्‍तान सिंह गुर्जर – 218050171400

क्रमांक 8 लुक्‍की पुत्र प्रभु रजक --- 218050171112

यह मात्र कुछ किसानों के नाम और आई डी नंबर है, और जिले में किसानों की पंजीक्रत संख्‍या कितनी है यह आंखडे तो शासन ही बता सकता है,

जिला कलेक्‍टर श्रीमती शिल्‍पा गुप्‍ता जिले में चलने वाली भावांतर योजना में हो रही लीपा पोती की जॉच करवायें और इन किसानों को राहत दे जिससे भावांतर योजना का लाभ यह किसान उठा सकें,

जिले के सभी ग्रामों में से ऐसे समाचार न्‍यूज के पास लगातार आ रहे है

इस क़त्‍य में ज्‍यादातर ग्रामीण क्षेत्रो मे काम करने वाले पटवारी ही दोषी है, जो व्‍यापारियों की मिलीभगत से इस कार्य को अंजाम दे रहे है पटवारियों की मिलीभगत से बड़े-बड़े व्यापारी इसमें शामिल हो सकते हैं अगर इसकी सही से जांच हो जाए तो बहुत कुछ सामने आ जाएगा जिले भर के किसानों मैं आक्रोष की स्थिति है इस योजना का लाभ सरकारी मशीनरी की मिलीभगत से किसान इस योजना से वंचित रह गए हैं और इस योजना का लाभ बड़े बड़े व्यापारियों ने ले लिया हालांकि जो सामने किसान आए हैं उस आधार पर एंटी करप्शन न्यूज़ बयां कर रहा  है बाकी का काम कलेक्टर महोदय जांच करवाएं इससे सत्यता सामने आएगी कितना बड़ा घोटाला किया है इसकी निष्पक्ष जांच हो जो किसानों ने हमें बताया है 

पवन भार्गव शिवपुरी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ