दतिया। रतनगढ़ मेला एवं चुनाव को देखते हुए नगर परिषद पुलिस विभाग प्रशासन ने बाजार में अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है। सड़क पर दुकानदारों ने अस्थाई अतिक्रमण कर लिया था जिससे बार बार ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो रही थी, दुकानदारों से अतिक्रमण हटाए गए चुना डालकर दुकानदारों को हिदायत दी की बाहर अतिक्रमण नहीं करें नहीं तो उनके विरोध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ग्वालियर तिरहा मेन बाजार शीतला गंज भांडेर रोड अंबेडकर पार्क से हटाया गया अतिक्रमण। इस दौरान सेवडा एसडीएम राकेश परमार , एसडीओपी कुंवर नरेन्द्रसिहं, इंदरगढ़ टी आई अजय चानना, तहसीलदार भरत कुमार, सीएमओ महेंद्र सिंह यादव, प्रशासन पुलिस विभाग नगर परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ