Music

BRACKING

Loading...

पवन भार्गव l सिंधिया के कृपापात्र विधायक महेन्द्र ने किया किसान की जमीन पर कब्जा, न्यायलय ने भी स्वीकारा |

एंटी करप्शन न्यूज शिवपुरी

 NOVEMBER 13, 2018

पवन भार्गव


शिवपुरी। खबर जिले की राजनीति में हलचल पैदा करने बाली कोलारस विधानसभा से आ रही है। जहां एक युवक ने चुनाव से पहले कोलारस विधायक महेन्द्र सिंह यादव पर जमींन हडपने का आरोप लगाया है। किसान का आरोप है कि विधायक महेन्द्र यादव ने अपनी राजनैतिक शक्ति का उपयोग कर दबंगई से उसकी जमींन पर कब्जा कर लिया है। 

किसान के मुताबिक उसकी जमीन बदरवास तहसील अंतर्गत रामगढ़ हल्के में आती है जहाँ पर विधायक महेंद्र सिंह यादव का खेत लगा हुआ है,मगर विधायक ने अपने राजनैतिक शक्ति का दुरुपयोग कर राजस्व के दस्तावेजों में हेरफेर कर उसकी जमीन हड़प ली,किसान ने आगे आरोप लगाते हुए बताया कि उसी की जमीन को अपने नाम पर लिखवा कर धारा 250 के तहत एसडीएम कोर्ट में मुकदमा चलवाया, जबकि कागजो में जमीन का असली मालिक वह खुद ही था।

राजनैतिक दवांगई से परेशान किसान चैन सिंह यादव ने अंत में सिविल कोर्ट की 

शरण ली जहां पर अदालत ने महेंद्र यादव को दोषी मानते हुए ये फैसला सुनाया की विधायक महेंद्र सिंह यादव ने अपनी राजनैतिक शक्ति का दुरुपयोग करते हुए राजस्व के दस्तावेज में हेरफेर किया है तथा फरियादी किसान की जमीन को हड़प लिया है जो प्रमाणित है। अदालत आदेश देती है कि महेंद्र सिंह यादव उक्त किसान की जमीन के आसपास भी नही जाएंगें।

मगर विधायक अपना मुकदमा हारने के बाद भी अपनी राजनैतिक दवांगई छोड़ने को तैयार नही  एसडीएम कार्यालय में फरियादी किसान लगातार चक्कर लगाने को मजबूर है किंतु उसकी जमीन को पुन्ह उसके नाम पर अमल नही किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ