भोपाल, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी व्ही.एल. कान्ता राव ने बताया है कि विधानसभा निर्वाचन में चुनाव प्रसारण के लिये सात राजनैतिक दलों को दूरदर्शन और रेडियो पर प्रसारण के लिये समय आंवटित कर दिया गया है.
ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस को 45-45 मिनट, बहुजन समाज पार्टी को 68-68 मिनट, भारतीय जनता पार्टी को 206-206 मिनट, सीपीआई को 46-46 मिनट, सीपीआईएम को 45-45 मिनट, इंडियन नेशनल कांग्रेस को 175-175 मिनट और एनसीपी को 46-46 मिनट का समय आवंटित किया गया है.
आकाशवाणी के माध्यम से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल बीजेपी, आईएनसी, बीएसपी, सीपीआई (एक), सीपीआई, एनसीपी और एआईटीसी को 16 से 23 नवम्बर तक (रविवार को छोडक़र) शाम 6 बजे से 6:05 तक 5-5 मिनट का, 6.05 से 7 बजे तक 10-10 मिनट का समय निर्धारित किया गया है और 16 से 24 नवम्बर तक (रविवार को छोडक़र) शाम 7.30 से 8.05 तक 15-15 मिनट का समय निर्धारित किया गया और 8.10 बजे से 8.20 मिनट तक 10-10 मिनट का समय दिया गया.
साथ ही 8.20 बजे से 8.25 तक 5-5 मिनट का समय निर्धारित किया गया. इसमें 16 नवम्बर को 8.10 से 8.20 बजे, 17 से 21 नवम्बर तक 8.20 बजे से 8.25 बजे एवं 24 नवम्बर को 8.20 बजे से 8.25 मिनट के अन्तर्गत किसी भी राजनैतिक दल को समय नहीं दिया गया.
यह सुविधा क्षेत्रीय एवं ऑल इंडिया रेडियों पर प्राप्त होगी. प्रसार भारती ने दूरदर्शन के माध्यम से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल बीजेपी, आईएनसी, बीएसपी, सीपीआई(रू), सीपीआई, एनसीपी और एआईटीसी को 17 से 24 नवम्बर तक (रविवार को छोडक़र) रात्रि 8.20 बजे से 10.41 बजे तक 15-15 मिनट का समय दिया गया.
साथ ही 25 नवम्बर को 8.20 बजे से 9 बजे तक बीजेपी को 11 मिनट, प्रोमो को 4 मिनट, बीएसपी को 8 मिनट, प्रोमो को 1 मिनट, सीपीआई को 1 मिनट, प्रोमो को 5 मिनट और आईएनसी को 10 मिनट का समय दिया गया.
0 टिप्पणियाँ