पोहरी: नरेंद्र बिरथरे कर सकते हैं भाजपा से बगावत, 9 को भरेंगे निर्दलीय पर्चा भार्गव एंटी करप्शन 3 नवंबर 2018
शिवपुरी से भी कांग्रेस से शुक्ला जी का नाम बी आ सकता है इसमें कोई आश्चर्य वाली बात नहीं है ऐसी संभावना दिख रही है कांग्रेस हरीवल्लभ शुक्ला को अपना प्रत्याशी शिवपुरी से बनाती है यशोधरा राजे से सीधा मुकाबला होगा फिर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा
शिवपुरी। शिवपुरी जिले की पोहरी विधानसभा सीट से भाजपा का टिकट नहीं मिलने के बाद अब नरेंद्र बिरथरे पार्टी से बगावत कर सकते हैं। नरेंद्र बिरथरे ने बताया है कि वह 9 नवंबर को अपनी उम्मीदवारी का पर्चा भरेंगे। इसके बाद 10 नवंबर को बैराड़ में अपने समर्थकों के साथ बैठक में यह तय करेंगे कि वह बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे या नहीं। वैसे सूत्रों ने बताया है कि अगर कांगे्रस ने धाकड़ समाज के ही सुरेश राठखेड़ा को मैदान में उतार दिया तो पोहरी में मामला रोचक हो जाएगा। भाजपा यहां पर धाकड़ जाति के ही प्रहलाद भारती को अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है ऐसे में यहां पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।
0 टिप्पणियाँ