एंटी करप्शन न्यूज़ शिवपुरी
6 नवंबर 2018
पवन भार्गव यह हुई ना बात
नामांकन दाखिले में एकजुट होकर सामने आए शिवपुरी के कांग्रेसी जन
शिवपुरी। शिवपुरी विधानसभा सीट पर कांग्रेस की ओर से युवा प्रत्याषी 33 वर्षीय सिद्धार्थ लढा को आषीर्वाद मिल रहा है। आज नामांकन दाखिले के समय सिद्धार्थ लढा ने मीडिया से बातचीत में अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि मुझे टिकट महाराज के आशीर्वाद से मिला है और मेरे चुनाव प्रचार की कमान भी महाराज ही संभालेंगे। मेरी जीत महाराज और कांग्रेस की जीत होगी। एक सवाल के जबाब में उन्होेंने कहा कि भाजपा की ओर से प्रत्याषी के रूप में महाराज की बुआ यशोधरा राजे सिंधिया चुनाव मैदान में खडी हैं। इसके बाद भी महाराज मेरे पक्ष में षिवपुरी में चुनाव प्रचार करेंगे। आज नामांकन के दिन शहर की सडकों से ढोल ताशे और नगाडों के साथ कांग्रेस प्रत्याषी का जुलूस निकला । इस जुलूस में युवा प्रत्याषी पैदल चलकर हाथ जोडकर षिवपुरी की जनता से स्वयं के लिए आशीर्वाद मांग रहे थे। आज जुलूस में उनके साथशिवपुरी की आम जनता और समस्त कांग्रेस जन उपस्थित रहे। आज की उनकी रैली से यह संकेत सीधे तौर दिखे कि षिवपुरी की जनता कांग्रेस के इस युवा प्रत्याषी को विधायक बनते देखना चाहती हैै। उनके साथ आज टिकट की दौड में चल रहे होटल वनस्थली के संचालक राकेष गुप्ता कांग्रेस नेता अजय गुप्ता सहित पूर्व विधायक गणेष गौतम पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जगमोहन सिंह सेंगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव कोलारस नगर पंचायत रर्विन्द्र षिवहरे सहित नगर पालिका के पार्षद, जिला पंचायत सदस्य, मण्डी डायरेक्टर, जनपद सदस्य, जिला कांग्रेस के विभिन्न इकाईयों के पदाधिकारीगण एवं कांग्रेस के सभी भूले बिसरे कांग्रेसी उपस्थित थे। आज जिस तरह से युवा प्रत्याषी के नामांकन दाखिले का जो नजारा दिखा उससे यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि षिवपुरी की जनता इस बार कांग्रेस के युवा प्रत्याषी सिद्धार्थ लढा को ही षिवपुरी से विधायक बनते देखना चाह रही है। आचारसंहिता लगी हुई है 2 नबंबर से 9 नबंबर तक जिले की पांचों विधानसभा सीटों से राजनैतिक प्रमुख दलों के अलावा अन्य दल व निर्दलीय प्रत्याषी अपने फार्म दाखिल कर सकेंगे। 10 नबंबर से चुनाव के भीतर पांचों विधानसभा सीटों पर गर्मजोषी देखने को मिलेगी। कौन किस सीट पर विधायक का चेहरा बनेगा यह आने वाला समय ही बतायेगा। वर्तमान हालातों में चुनावी मैदान के सभी प्रत्याषी अपनी जीत के लिए दिन-रात एक करने में लगे हुए है।
0 टिप्पणियाँ