एंटी करप्शन न्यूज़
नवंबर 11, 2018 Big पवन भार्गव शिवपुरी- ✍️मध्यप्रदेश में 28 नबम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां के क्रम में शिवपुरी जिले की पोहरी विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान को आज बैराड के नए बस स्टैंड में प्रातः 10.30 बजे विशाल आमसभा को संबोधित करना था, लेकिन हमेशा की तरह आज भी शिवराज समय पर नहीं आए और अभी भी इंतजार हो रहा है। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री की सभा के लिए बनाए गए पांडाल में बचाई गई कुर्सियां भी पूरी तरह नहीं भर पाए। यहां बता दें कि कार्यक्रम से पूर्व प्रत्याशी प्रहलाद भारती ने मंडल के कार्यकर्ताओ के साथ बैराड़ नगर पंचायत क्षेत्र के बैराड़ भदेरा कालामड़ में घर घर जाकर जनसंपर्क कर मुख्यमंत्री की बैराड़ में जनसभा के लिए आमंत्रित किया। लेकिन कार्यकर्ताओं के बड़ी संख्या में कार्यक्रम में ना पहुंचने कयास लगाए जा रहे हैं कि लोगों का भाजपा के प्रति मोहभंग हो चुका है कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के निर्धारित समय से ढाई घंटा गुजर चुका है लेकिन अभी भी आए हुए लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है ऐसे इनका भी मूवी भंग होता दिखाई दे रहा है।
0 टिप्पणियाँ