Music

BRACKING

Loading...

जनवरी से राजस्व अभियान का संचालन

विदिशा | 18-दिसम्बर-2018
0

   प्रभारी कलेक्टर श्री एचपी वर्मा बताया कि जिले में जनवरी माह तक राजस्व अभियान का क्रियान्वयन किया जाएगा। ततसंबंध में संभागायुक्त द्वारा दिशा निर्देश जारी किए गए है के अनुसार जारी कैलेण्डर अनुरूप जिले में कार्यवाही सम्पादित की जाएगी।
    प्रभारी कलेक्टर श्री वर्मा ने इस प्रकार के आयोजन पूर्व अनुविभाग स्तर पर बैठके आहूत करने के निर्देश समस्त एसडीएमों को दिए है। उन्होंने कहा कि अभियान अवधि में ग्राम स्तर पर वी-वन का वाचन कर पंचनामा तैयार किया जाएगा। उन्होंने जिले में नवनियुक्त पटवारियों को अभियान में संलग्न करने हेतु विशेष जोर देते हुए कहा कि सीनियर पटवारियों के साथ जूनियरों को संलग्न किया जाए ताकि वे भी अभियान के दौरान राजस्व कार्यो की गतिविधियों को जान सकें।
    प्रभारी कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि पटवारियों के भ्रमण की तिथि पंचायत भवनों पर अंकित की जाए साथ ही साथ पटवारी को किन-किन हल्कों का दायित्व सौंपा गया है को भी प्रदर्शित किया जाए। पटवारियों के निवास स्थल पर पीले रंग के पुताई करने के बाद उस पर नीले रंग से नाम, मोबाइल और गांव की सूची अंकित की जाए। अभियान अवधि के दौरान अविवादित, बंटवारा, सीमांकन, फौती नामांतरण के शत प्रतिशत प्रकरणों का निराकरण किया जाना है।
    प्रभारी कलेक्टर श्री वर्मा ने राजस्व अभियान के दौरान सम्पादित होने वाले कार्यो के संबंध में बताया कि एक जनवरी से 31 जनवरी तक चलाए जाने वाले इस अभियान में ग्राम चौपालों का आयोजन किया जाएगा। रबी फसलों की शत प्रतिशत गिरदावरी एवं उसके राजस्व अभिलेखों में प्रविष्टियां सुनिश्चित की जाएगी के अलावा बोई गई फसल, सिंचाई के साधन यथा ट्यूबवेल, कुंआ, तालाब, नहर, ड्रिप एरिगेशन का भी उल्लेख किया जाएगा। पटवारी के भ्रमण पूर्व डोडी पिटकर जानकारी दी जाएगी ताकि अधिक से अधिक लोग पंचायत मुख्यालय पर उपस्थित हो सकें। अभियान के दौरान अन्य विभागों के माध्यम से क्रियान्वित योजनाओं की भी मानिटरिंग इस दौरान की जाएगी। खासकर शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि, पशुपालन एवं ग्रामीण विकास विभाग की गतिविधियों को भी आम जनता तक सक्षमता से पहुंचाया जाएगा। अभियान के क्रियान्वयन और मानिटरिंग के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। एक रूपरेखा तैयार कर उसका क्रियान्वयन किया जाएगा। इसके लिए माइक्रोलेबल प्लानिंग अनुविभाग, तहसील एवं राजस्व अमले द्वारा की जाएगी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ