Music

BRACKING

Loading...

किसान भाई समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु 23 फरवरी तक अपना पंजीयन कराए

शिवपुरी, 29 जनवरी 2019
मध्यप्रदेश शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर किसानों से गेहूं उपार्जन 2018-19 हेतु कृषकों के पंजीयन का कार्य 21 जनवरी से शुरू हो गया है। यह कार्य 23 फरवरी 2019 तक नजदीक के पंजीयन केन्द्रों पर प्रातः 11 बजे से अपराह्न 05 बजे तक चलेगा। किसान भाई बोई गई गेहूं की फसल का पंजीयन कराने हेतु आवश्यक दस्तावेज साथ लाए। जिसमें समग्र सदस्यता आईडी, आधारकार्ड, ऋणपुस्तिका, बैंक खाता पासबुक और मोबाइल नम्बर आवश्यक रूप से रहे। राज्य शासन ने वर्ष 2018-19 हेतु गेहूं का समर्थन मूल्य 1 हजार 840 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। जिले में किसानों की सुविधा का ध्यान में रखते हुए 28 उपार्जन केन्द्र बनाए गए है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ