30 जनवरी 2019
29 जनवरी 2019 को पिछोर से श्री प्रीतम लोधी जी बीजेपी बी शानदार नेता माने जाते हैं। शिवपुरी में संघर्ष का शंखनाद करने आए हैं। बीजेपी के कार्यकर्ता पिछले दिनों यहाँ हुए अत्याचार के विरोध में श्री प्रीतम लोधी भूख हड़ताल पर बैठे हैं। ऐसे सच्चे नेता का मैं अभिनंदन करता हूँ। श्री अन्याय की अति हो गई है। जुर्म की पराकाष्ठा हो गई है। चुनाव में लोग हारते-जीतते रहते हैं, लेकिन भाजपा की सरकार नहीं बनी, तो उसके कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठा मुकदमा बना रही है। लोकतंत्र में सत्ता का असली मालिक आम नागरिक होते हैं लेकिन यहाँ तो लोकतंत्र की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं। यह सरकार इसलिए नहीं बनी कि आप विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं से राजनीतिक बदला लेने के लिए उन्हें झूठे केस में फँसाएंगे। मेरा जनता से भी आग्रह है कि लोकतंत्र की मर्यादाएँ लांघने वालों व अत्याचार करने वालों का विरोध करें।हम सरकार से मांग करते हैं कि निर्दोष नागरिकों पर लगाए गए झूठे मुकदमे समाप्त किए जाने चाहिए और भविष्य में भी इस तरह के मुकदमे नहीं लगाए जाने चाहिए।

0 टिप्पणियाँ