इन्हें अब 2 लाख तक का ऋण भरने की नहीं होगी चिंता
शिवपुरी, 29 जनवरी 2019
शिवपुरी जिले के हजारों किसान अब काफी खुश है कि राज्य शासन की जय किसान फसल ऋण माफी योजना के तहत किसानों का दो लाख रूपए तक का फसल ऋण माफ होगा। जो किसानों के लिए काफी मददगार साबित होगा। इस दिशा में अमल भी तेजी से शुरू हो गया है। किसानों ने राज्य सरकार के इस फैसले को ऐतिहासिक फैसला बताया है।
शिवपुरी विकासखण्ड के करईढाना के किसान श्री जगदीश कुशवाह पुत्र मोतीलाल कुशवाह पर 31 मार्च 2018 में 83 हजार 407 रूपए का केन्द्रिय सहकारी बैंक का ऋण बकाया था। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ द्वारा जय किसान फसल ऋण माफी योजना लागू करने से उनका 83 हजार 407 रूपए का ऋण माफ होगा। श्री जगदीश कुशवाह का कहना है कि हमने ऐसी पहली सरकार देखी है कि जिसने किसानों के हित में ऋण माफी का बहुत बड़ा फैसला लिया है। माफ हुई राशि से किसान बेहतर खेती-किसानी करने के साथ-साथ परिवार का भरणपोषण भी बेहतर तरीके से कर सकेगें।
श्री जगदीश कुशवाह ने ऋण माफी योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किसानों की तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद दिया है। इसी प्रकार रामप्रकाश धाकड़ ने भी बताया कि ऋण माफी योजना के तहत उसके भी 1 लाख 82 हजार 656 रूपए की राशि का ऋण माफ होगा। छोटी हातौद निवासी हरविंदर सिंधु ने बताया कि उनकी माँ श्रीमती सुखराज कौर के नाम पर 25 हजार 320 रूपए की ऋण राशि माफ होगी, इसके लिए हम मुख्यमंत्री के शुक्रगुजार है। ग्राम छोटी हातौद के प्रगतिशील कृषक श्री बूटा सिंह ने मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ की जय किसान फसल ऋण माफी योजना को किसान हितैषी योजना बताते हुए कहा कि उन्हें भी 53 हजार रूपए का ऋण माफी का लाभ मिलेगा, इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री की ऋण माफी योजना की सराहना की है। तानपुर के कृषक श्री सरनाम सिंह का कहना है कि मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने पहली बार किसानों का ऋण माफ कर किसान हितैषी मुख्यमंत्री का परिचय दिया है।

0 टिप्पणियाँ