Music

BRACKING

Loading...

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने पदमश्री से सम्मानित होने वाली हस्तियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने  प्रदेश की चार हस्तियों को प्रतिष्ठित पदमश्री  सम्मान मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हैं उन्हें बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

श्री कमल नाथ ने कहा कि श्री बाबूलाल दहिया  ने खेती के प्रति जो संवेदनशीलता दिखाई है वह नई पीढ़ी के लिए उदाहरण बन गई है। उन्होंने कहा कि श्री कैलाश मड़बैया ने बुंदेली बोली में रचनात्मक लेखन कर भाषाई बहुलता  को जीवंत बनाने का रचनात्मक प्रयास किया है। श्री प्रताप सिंह हार्डिया ने  नेत्र विज्ञान में अपनी विशेषज्ञता से समाज सेवा का उत्कृष्ट काम किया है। श्री महेश शर्मा अपनी प्रतिबद्धता के साथ जनजातीय कल्याण में जुटे है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्मानित हस्तियों के काम सेवा धर्म  की मिसाल है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ