Music

BRACKING

Loading...

आयुष्मान भारत योजनांतर्गत स्वास्थ्य शिविर 24 से 27 फरवरी तक आयोजित होंगे।


आयुष्मान भारत योजनांतर्गत स्वास्थ्य शिविर 24 से 27 फरवरी तक आयोजित होंगे।
शिवपुरी, 22 फरवरी 2019/ आयुष्मान भारत योजनांतर्गत शिवपुरी जिले के विकासखण्ड करैरा, पोहरी, सतनवाड़ा तथा जिला चिकित्सालय शिवपुरी में 24 फरवरी से 27 फरवरी तक प्रातः 10.30 बजे से शाम 04 बजे निर्धारित स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएगें।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ए.एल.शर्मा ने बताया कि कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाली इन शिविरों में 24 फरवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य करैरा में, 25 फरवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतनवाड़ा, 26 फरवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोहरी एवं जिला चिकित्सालय शिवपुरी में जिला स्तरीय कैम्प 27 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ