शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाली नाज मंडी के पास न्यू ब्लॉक शिवपुरी में रहने वाले युवक के घर से चोर एक 12 बोर की एकनाली बंदूक को चुराकर ले गए।
फरियादी हमीद खान पुत्र नवी अहमद ने बताया िक उसके पास एक लायसेंसी 12 बोर की एक नाली बंदूक है जिसकी कीमत लगभग 30 हजार रुपए थी। बंदूक को उसने अलमारी में रख दिया था। जब किसी काम से बाहर जाने पर बंदूक को अलमारी से निकाला तो देखा कि वह गायब थी। जिस पर परिजनों से पूछताछ की लेकिन बंदूक का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद वह थाने गया और मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। पुलिस ने केस दर्ज कर बंदूक चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

0 टिप्पणियाँ