Music

BRACKING

Loading...

जनसुनवाई में 197 आवेदकों की सुनी समस्याए

शिवपुरी, 05 फरवरी 2019
प्रति मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के दौरान आज 197 आवेदकों की समस्याओं को सुना गया। जिलाधीश कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर श्री अशोक चौहान एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजेश जैन सहित डिप्टी कलेक्टर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। जनसुनवाई में आए प्रत्येक आवेदक की समस्या को पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनकर निराकरण की कार्यवाही की गई। श्री चौहान ने जनसुनवाई के दौरान प्राप्त आवेदन पत्रों के निराकरण के संबंध में विभागवार समीक्षा की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ