Music

BRACKING

Loading...

देशी बंदूक के साथ 1 आरोपी को घटना घटित करने से पहले दबोचा

  दिनांकः- 20.02.19
देशी बंदूक के साथ 1 आरोपी को घटना घटित करने से पहले दबोचा।

दिनांक 19.02.19 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर के निर्देशन में पुलिस थाना पोहरी द्वारा ग्राम मेहरा पोहरी से अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को दबोचकर उसके कब्जे से एक नाली टोपीदार बंदूक जप्त की गई ।
थाना प्रभारी पोहरी उनि अरविंद सिंह चैहान को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त  हुई कि ग्राम मेहरा पोहरी में एक व्यक्ति कोई घटना घटित करने की नियत से अवैध हथियार लिए घूम रहा हैं सूचना पर थाना प्रभारी पोहरी द्वारा वरिष्ठ  अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी दबिश के दौरान पुलिस को देखकर आरोपी बगलें झांकने लगा संदेह होने पर पुलिस टीम उसकी ओर बड़ी तो उक्त आरोपी भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास एक नाल टोपीदार बंदूक मिली, आरोपी से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम सूखा पुत्र प्रीतम मोगिया उम्र 32 साल निवासी रामपुरा का होना बताया, आरोपी के कब्जे से मिले अवैध हथियार को विधिवत जप्त कर आरोपी के विरूद्ध 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ