अधिकारी/पर्यवेक्षक 26 फरवरी को रहेंगे आँगनवाड़ी केन्द्रों पर
शिवपुरी,
महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी ने निर्देश दिए हैं कि 26 फरवरी को समस्त अधिकारी एवं पर्यवेक्षक कम से कम एक आँगनवाड़ी में उपस्थित रहें। उन्होंने कहा कि अधिकारी आँगनवाड़ी केन्द्र में उपस्थित रहकर केन्द्र संचालन की गतिविधियों में सहभागिता के साथ-साथ सुधारात्मक मार्गदर्शन देंगे और समुदाय के साथ संवाद स्थापित करेंगे।

उल्लेखनीय है कि महिला- बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी ने आँगनवाड़ी केंद्रों की सेवाओं के सुधारात्मक प्रयासों के मद्देनजर यह निर्णय लिया है कि स्वयं मंत्री, प्रमुख सचिव, आयुक्त, संयुक्त संचालक, बीपीओ, सीडीपीओ तथा पर्यवेक्षक 1 दिन आँगनबाड़ी केंद्रों में अपनी सेवाएँ देंगे।
मंत्री श्रीमती इमरती देवी ने बताया कि अधिकारियों को रोस्टर अनुसार ग्राम आवंटित किए गए हैं। अधिकारियों/पर्यवेक्षकों को केन्द्र में कम से कम चार घंटे आवश्यक रूप से रहना होगा। यदि गाँव में एक से अधिक आँगनवाड़ी केन्द्र संचालित हैं, तो उन्हें किन्हीं दो केन्द्र में कम से कम दो घंटे समय दिया जाना अनिवार्य होगा। श्रीमती इमरती देवी ने कहा कि आँगनवाड़ी केन्द्र में किसी व्यवस्थागत सुधार की आवश्यकता है, तो स्थानीय स्तर पर निराकरण करने का प्रयास करें। साथ ही स्थानीय समुदाय के साथ चर्चा कर आँगनवाड़ी केन्द्र की सेवाएँ प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हुए उनकी सहभागिता प्राप्त करने का प्रयास किया जाये।
सभी अधिकारियों/पर्यवेक्षकों को केन्द्रवार किए गए भ्रमण की रिपोर्टिंग संबंधित संभागीय संयुक्त संचालक के माध्यम से संचालनालय में 2 मार्च तक उपलब्ध कराना होगा।
स्वागत किया।
0 टिप्पणियाँ