Music

BRACKING

Loading...

राज्य खाद्य आयोग अध्यक्ष एवं सदस्य 28 फरवरी एवं 01 मार्च को शिवपुरी में

राज्य खाद्य आयोग अध्यक्ष एवं सदस्य 28 फरवरी एवं 01 मार्च को शिवपुरी में
शिवपुरी | 25-फरवरी-2019
सार्वजनिक वितरण प्रणाली योजना, पूरक पोषण आहार कार्यक्रम, मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा एवं मूल्यांकन हेतु राज्य खाद्य आयोग द्वारा 28 फरवरी एवं 01 मार्च 2019 को शिवपुरी जिले का भ्रमण किया जाएगा।
    भ्रमण कार्यक्रम के दौरान आयोग के अध्यक्ष श्री राजकिशोर स्वाई, सदस्य श्रीमती स्नेहलता उपाध्याय एवं किशोर खण्डेलवाल, प्रशासकीय अधिकारी श्री अनिल तिवारी सहित लिपिक कार्य हेतु एक स्टॉफ भी उपस्थित रहेगा। आयोग द्वारा प्रथम दिवस 28 फरवरी 2019 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 02 बजे तक जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में एक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में जनप्रतिनिधियों सहित योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित विभागों के जिला एवं विकासखण्ड, परियोजना स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। अपराह्न 03 बजे द्वितीय सत्र की बैठक में योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। योजनाओं के संबंध में संलग्न प्रपत्र अनुसार पावर प्वॉइंट प्रेजेण्टेशन जिलाधिकारियों द्वारा दिया जाएगा और उस पर चर्चा होगी। बैठक में कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, खाद्य विभाग, महिला एवं बाल विकास एवं मध्यान्ह भोजन से संबंधित जिला स्तर के अधिकारी निर्धारित प्रपत्र में जानकारी के साथ उपस्थित रहेंगे। इनके साथ-साथ उप पंजीयक, सहकारिता, जिला केन्द्रीय सहकार बैंक के महाप्रबंधक, जिला प्रबंधक म.प्र.स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन, जिला एवं जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर पालिका अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
    इसी प्रकार द्वितीय दिवस 01 मार्च 2019 को कार्यक्रमों के निरीक्षण के साथ-साथ कलेक्टर द्वारा चयनित पिछड़े विकासखण्ड मुख्यालय पर योजनाओं से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। प्रातः 09.30 बजे से राज्य भण्डार गृह निगम/नागरिक आपूर्ति निगम के इश्यू सेंटर, पोषण पुर्नवास केन्द्र, सेन्ट्रल किचन, आंगनवाड़ी केन्द्र, उचित मूल्य की दुकान आदि का निरीक्षण किया जाएगा एवं जनसुनवाई शिविर में उपस्थित नागरिकों से योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में शिकायत एवं सुझाव प्राप्त किए जाएगें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ