Music

BRACKING

Loading...

करैरा औद्योगिक क्षेत्र में प्लॉट का ऑनलाइन आवंटन 28 फरवरी से ।

करैरा औद्योगिक क्षेत्र में प्लॉट का ऑनलाइन आवंटन 28 फरवरी से 
शिवपुरी | 26-फरवरी-2019
    करैरा तहसील के ग्राम श्योपुरा टीला रोड़ पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाने हेतु 350 वर्गमीटर का एक, 600 वर्गमीटर के तीन एवं 980 वर्गमीटर के दो प्लॉट के आवंटन हेतु 28 फरवरी 2019 को प्रातः 10 बजे से 08 मार्च 2019 को सायं 05 बजे तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए है।
    जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक श्री एन.एल.श्रीवास्तव ने बताया कि ऐसे इच्छुक उद्यमी जो गैर प्रतिबंधित निर्माण क्षेत्र का उद्योग लगाने के लिए भूमि प्राप्त करना चाहते हैं, वे विभागीय वेवसाइट mpmsme.gov.in  पर ऑनलाइन आवेदन करें। ऑनलाइन आवेदन के संबंध में जानकारी विभागीय वेवसाइट पर उपलब्ध है। शुल्क भुगतान से मिली वरियता के आधार पर प्राप्त आवेदनों का निराकरण ‘‘पहले आओं पहले पाओं’’ के आधार पर किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ