Music

BRACKING

Loading...

किसानों द्वारा अब गेहूं उपार्जन का पंजीयन 9 मार्च तक कराया जा सकेगा

रबी विपणन वर्ष 2019-20 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन अब 9 मार्च तक सुबह 9 से शाम 7 बजे तक निर्धारित पंजीयन केन्द्रों पर हो सकेगा। इस अवधि में रविवार और शासकीय अवकाश के दिन यह व्यवस्था नहीं रहेगी। इसके पहले कृषक पंजीयन की अंतिम तिथि 23 फरवरी निर्धारित की गई थी।
    जिला आपूर्ति अधिकारी स्वाति जैन ने बताया कि समर्थन मूल्य पर गेहूँ बेचने के लिए किसानों द्वारा नवीन पंजीयन कराना जरूरी होगा। पंजीयन के लिए आधार नम्बर, समग्र परिवार आईडी, स्वयं का मोबाइल नम्बर, राष्ट्रीयकृत अथवा शेड्यूल्ड बैंक में स्वयं का एकल खाता नम्बर, बैंक-ब्रांच का नाम, आईएफएससी कोड, बैंक पासबुक की फोटो प्रति, भूमि खसरा नम्बर, ऋण पुस्तिका, वनाधिकार पट्टे संबंधी दस्तावेज उपलब्ध करवाना जरूरी होगा।
    स्वयं के नाम से भूमि न होने की स्थिति में भूमि-स्वामी के साथ निर्धारित प्रारूप में सिकमी/बटाई अनुबंध प्रति दस्तावेजों के साथ प्रस्तुत करना होगा।
63 पंजीयन केन्द्रों में से किसी भी नजदीकी
पंजीयन केन्द्र पर होगा पंजीयन
    छतरपुर जिले में 63 समितियों को पंजीयन केन्द्र बनाया गया हैं, इनमें गौरिहार तहसील में 4, घुवारा में 3, चंदला में 2, छतरपुर में 9, नौगांव में 6, बक्स्वाहा में 4, बड़ामलहरा में 6, बिजावर में 9, महाराजपुर में 4, राजनगर में 11 और लौंड़ी तहसील में 5 पंजीयन केन्द्र स्थापित कराए गए हैं। संबंधित किसान अपनी सुविधानुसार किसी भी नजदीकी पंजीयन केन्द्र पर 9 मार्च तक पंजीयन जरूर करवा लें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ