खंड स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर को लेकर जिला कलेक्टर ने जनपद पंचायत कोलारस के कोटा नाका ली बैठक।
शिवपुरी, 9 फरवरी 2019 शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी जनसामान्य को उपलब्ध कराने एवं समस्याओं के निराकरण हेतु। 9 फरवरी 2019 को जिला शिवपुरी के कोलारस जनपद पंचायत कोटा नाका में खंड स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। खंड स्तरीय बैठक में जिला कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी,अपर कलेक्टर श्री अशोक कुमार चौहान, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजेश जैन, जिले के सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारी एवं जिला अधिकारीगण, पटवारी ,सेक्रेट्री, व सहायक सेक्रेटरी ,सरपंच ,आदि उपस्थित थे।
कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने जिले के सभी अधिकारियों को जानकारी देते।
कलेक्टर अनुग्रह पी की अध्यक्षता में शनिवार को संपन्न हुआ। शिविर में उपस्थित जिला एवं खंड स्तरीय अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं से 137 आवेदन पत्रों का निराकरण किया गया। ऐसे आवेदन पत्र जिनका निराकरण शिविर में संभव नहीं थाए उनके निराकरण के लिए 15 दिवस की समय-सीमा दी गई। शिविर में अपर कलेक्टर अशोक कुमार चौहान, जिला पंचायत सीईओ राजेश जैन, जनपद पंचायत सीईओ, कोलारस एसबीएम, कोलारस तहसील से तहसीलदार नायब तहसीलदार मौजूद थे
कलेक्टर अनुग्रह पी ने शिविर में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे आवेदन पत्र जिनका निराकरण शिविर में संभव नहीं है, उन आवेदन पत्रों का 15 दिवस के अंदर निराकरण करे। शिविर के पूर्व कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का अवलोकन किया।
कलेक्टर ने शिविर में आए प्रत्येक ग्रामीण की समस्याओं को पूरी गंभीरता के साथ सुनते हुए अधिकारियों को उनके निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सहरिया जनजाति परिवार की महिला मुखिया जिन्हें पोषण आहार के लिए राशि प्राप्त नहीं हो रही है, उन प्रकरणों में परीक्षण कर 1 हजार रुपए की राशि प्रदाय करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने बीपीएल सूची में नाम काटने के प्राप्त आवेदनों के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आवेदनों का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करें।
ग्रामीण जो अपना आधारकार्ड किसी कारण से नहीं बनवा सके हैं, उनके आधारकार्ड लोक सेवा केंद्र पर बनाए जाने के भी निर्देश दिए। ग्रामीणों ने कलेक्टर बताया कि स्वास्थ्य केंद्र के लिए भवन निर्मित हो चुका है। लेकिन चिकित्सकों की व्यवस्था नहीं हुई है।
कोलारस की ग्राम पंचायत कोटा नाका में आयोजित समस्या निवारण शिविर में सुनवाई करतीं कलेक्टर।
0 टिप्पणियाँ