Music

BRACKING

Loading...

खेत में करंट से युवक की मौत, थाने के आगे चक्काजाम पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया


Anticorruption news

 FEBRUARY 07, 2019

पवन भार्गव

परिवार कार्रवाई को लेकर अडा लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई सिर्फ कार्रवाई का आश्वासन दिया

अब देखना है कारवाई कब होती है

शिवपुरी। खबर जिले के बैराड थाना क्षेत्र के ग्राम रैयन से आ रही है। जहांं आज एक युवक की खेत में तारफैंसी में से लगे करंट से मौत हो गई। इस हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस मामले की सूचन परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया। जिसपर परिजन नहीं माने और खेत के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कराने की मांग पर अडकर थाने के बाहर चक्काजाम कर दिया। 

जानकारी के अनुसार सौरभ पुत्र रवि शर्मा उम्र 22 साल निवासी रैयन थाना अपने खेत पर से लौट रहा था। तभी रास्ते में संतोष यादव पुत्र शिवनारायण ने अपने गेहूं के खेत में सुअरों को रौकने के लिए तारफैंसी कर उसमें करंट डाल दिया। युवक इस तार फैंसी की चपेट में आ गया और युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 

इस घटना के बाद परिजन युवक की लाश को लेकर बैराड थाने पहुंंचे और संतोष यादव पर मामला दर्ज कराने की मांग पर अड गए। इस मामले में पुलिस ने मर्ग जांच के बाद कार्यवाही करने की बात कही। परंतु परिजन नहीं माने और थाने के बाहर ही चक्काजाम कर दिया। इस मामले में खबर लिखे जाने तक परिजन चक्काजाम किए हुए है। इस मामले की सूचना पर पोहरी एसडीएम मुकेश सिंह भी मौके पर पहुंंच गए है और आक्रोशित परिजनो को समझाने का प्रयास कर रहे है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ