शिवराज पर किया कटाक्ष
शिवपुरी,
शिवपुरी पिछोर में आयोजित आदिवासी सम्मेलन में बगैर नाम लिए सिंधिया ने पूर्व सीएम शिवराज पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि एक नौटंकिया को तो हमने बोरी बिस्तर बांधकर अपने प्रदेश से बाहर कर दिया। अब मुझे राहुल जी ने उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है। अब देश से मोदी और योगी दोनों के बोरी बिस्तर बांधकर रवाना करना होगा। कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण पाराशर ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, मोहन सिंह राठौर, विधायक जशवंत जाटव, पूर्व विधायक शकुंतला खटीक, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण पाराशर, सांसद प्रतिनिधि कय्यूम खा, हरवीर रघुवंशी, प्रभूरामजी मंदसौर, विधानसभा प्रभारी रामबहादुर सिंह गुर्जर, रामकिशोर सोनी, प्रहलादसिंह यादव, त्रिलोक सिंह यादव ब्लॉक अध्यक्ष बामौर, मंडलम अध्यक्ष इमरत आदिवासी, ग्याप्रसाद आदिवासी, बादाम आदिवासी, धनीराम आदिवासी, चतुरसिंह आदिवासी, भगवानदास आदिवासी आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ