Music

BRACKING

Loading...

गायत्री परिवार की ओर से निकाली गई कलश यात्रा

दतिया/मोनू साहू 
गायत्री परिवार की ओर से निकाली गई कलश यात्रा

दतिया, दतिया 22 फरवरी 2019 शुक्रवार को गायत्री परिवार की ओर से निकाली गई कलश यात्रा।कलश यात्रा प्रातः 8 बजे  संगीतमयी प्रवचन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होंगे तीसरे दिन 24 फरवरी को गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार प्रातः 8 बजे से युवा गोष्ठी दोपहर 12 बजे से होगी | संगीतमयी प्रवचन दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक होंगे | आखरी दिन 25 फरवरी को प्रातः 6 बजे से 7 बजे तक प्रज्ञायोग होगा, गायत्री महायज्ञ पूर्णाहुति और यज्ञाचार्यों की विदाई प्रातः 8 बजे से होगी
पीतांबरी रूप धारण किए महिलाएं धर्म के प्रतीक स्वरूप सिर पर कलश धारण किए हुए थीं, वहीं पुरुषों ने नशामुक्ति का संदेश लिखी तख्तियां हाथों में थाम रखी थी। आज से जन स्वास्थ्य के उद्देश्य को लेकर यज्ञोपैथी से हवन कुंड में आहुतियां डाली जाएंगी। ताकि पर्यावरण भी दूषित न हो।
गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा यह यात्रा इसलिए भी खास रही कि शहरवासियों को इस माध्यम से स्वच्छता का संदेश भी दिया गया। यात्रा के दौरान सड़कों पर गंदगी न हो इसके लिए संस्था से जुड़े युवा हाथों में डस्टबिन लिए चल रहे थे।
पर्यावरण शुद्ध हो इसके लिए यज्ञोपैथी अपनाई : धार्मिक अनुष्ठान में पर्यावरण को लेकर भी ध्यान रखा जा रहा है। यज्ञ के दौरान यज्ञोपैथी का प्रयोग होगा, जिसके तहत हवन में उपयोग की जाने वाली लकड़ी (समिधा) से लेकर अन्य तत्वों का उपयोग मौसम के अनुसार किया जाएगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ