राजस्व और परिवहन मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने आज टीकमगढ़ जिले के बड़गांव धसान में जय किसान फसल ऋण माफी योजना के तहत लाभान्वित किसानों को प्रमाण-पत्र वितरित किये।
मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि पूरे प्रदेश में लगातार किसानों को फसल ऋण माफी योजना के तहत प्रमाण-पत्र वितरित किए जा रहे है। उन्होंने कहा किसरकार की मंशा है कि किसानों के माथे से कर्ज का बोझ उतरे और वे निश्चित होकर अपने परिवार का पालन पोषण कर सकें। इस अवसर पर अतिथियों के साथ मंच से किसानों को प्रमाण-पत्र वितरित किये। इन किसानों के खाते में शासन द्वारा राशि जमा हो चुकी है।
मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि प्रदेश में कर्ज से ग्रसित किसानों का 2 लाख रूपये तक का ऋण माफ करने की योजना प्रारंभ करके म.प्र. शासन ने अपना वचन निभाया है। इसके तहत किसानों द्वारा लिये गये ऋण माफ किये जायेंगे। योजना के तहत जिले में 92 हजार कृषकों को लाभान्वित किया जाना प्रस्तावित है, जिसमें सहकारी बैंक के 48 हजार कृषकों को 109 करोड़ रूपये का लाभ मिलेगा। अभी तक 27, 858 कृषकों के ऋण माफी की स्वीकृति दी जा चुकी है। बाकी कृषकों के ऋण माफी की प्रक्रिया चालू है जिसे शीघ्र पूर्ण कर लिया जायेगा।

0 टिप्पणियाँ