Music

BRACKING

Loading...

मूल धर्म सेवा-भाव है

धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने माँ नर्मदा जयंती महोत्सव में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मूल धर्म सेवा-भाव है। उन्होंने कहा कि जब-जब उन्हें अवसर मिला है, उन्होंने बगैर किसी पक्षपात सेवा-भाव से कार्य किया है। आज नर्मदा सेवा समाज द्वारा श्री सुशील बिल्लौरे के नेतृत्व में नार्मदीय ब्राह्मण समाज द्वारा श्री शर्मा का सम्मान किया गया।

इसके पहले जल-कलश यात्रा में सम्मिलित होते हुए श्री शर्मा ने माँ नर्मदा की पूजा-अर्चना की। श्री शर्मा ने कहा कि माँ नर्मदा मध्यप्रदेश की जीवन-रेखा है। सरकार द्वारा नर्मदा के जल को स्वच्छ बनाये रखने के लिये न्यास का गठन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्री नर्मदा सेवा समाज के 100 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम भोपाल में किया जायेगा। समारोह को कृषि सचिव श्री मुकेश शुक्ला ने भी संबोधित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ