Music

BRACKING

Loading...

शहीद अश्विनी कुमार काछी पर प्रदेश को गर्व : मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में  आतंकी हमले में  जबलपुर जिले के श्री अश्विनी कुमार काछी के शहीद होने पर कहा है कि इस बहादुर नौजवान पर पूरे प्रदेश को गर्व है। श्री नाथ ने कहा कि यह शहादत बताती है कि  हमारे प्रदेश के नौजवानों में देश की रक्षा के लिए  अपने प्राण न्यौछावर करने का साहस है। उनकी वीरता का ही परिणाम है कि दुश्मन कायराना हमले पर उतर आया है।

श्री नाथ ने कहा कि मैं शहीद श्री अश्विनी कुमार के परिवार को सलाम करता हूँ, जिन्होंने अपने वीर सपूत को देश की रक्षा के लिए सीमा पर भेजा। आतंकवाद का कोई भी स्वरूप प्रदेश और देश में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

श्री नाथ ने कहा है कि आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए और उसे समूल नष्ट करने के लिये कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ