पिछोर में शासन की बहुमूल्य भूमि पर पटवारी व अधिकारियों की मदद से किया जा रहा है अवैध कब्जा
शिवपुरी,तहसील पिछोर के ग्राम बाच रौंन में मुख्य बाईपास से लगी चौराहे की भूमि सर्वे न 1893 पर भू -माफियों द्वारा गरीब शंकर वंशकार को हुए पट्टे की भूमि की अनुमति लेकर गलत तरीके से प्लॉटिंग को जा रही है।उक्त भूमि से लगी हुई शासन की 2.5 बीघा शासकीय भूमि पर भू-माफियाओं द्वारा पिछोर के ही सुडेले सेठ जी द्वारा निर्माण कर कब्ज़ा किया जा रहा है, चुकी वर्तमान पटवारी भी उन्ही के समाज से है तो प्रशासन मौन है। ज्ञात सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त भूमि के पट्टे से लेकर बटांकन तक अधिकारी व पटवारी की मिली भगत से भू-माफियाओं को सीधा लाभ पहुंचाया गया है। उक्त भूमि के एक भूमि स्वामी की मौत भी जमीन पर अनुमति मिलने के बाद हो गयी थी जो किसी गहरे षड्यंट को इशारा करती है। प्रशासन पर इसकी चुप्पी सीधे सीधे इस मालमे में हुए लेनदेन की घोतक है।
बड़ा सवाल क्या यूँही सरकारी जमीनों को अधिकारी व पटवारियों की मदद से बेचा जाता रहेगा?
बड़ा सवाल क्या यूँही सरकारी जमीनों को अधिकारी व पटवारियों की मदद से बेचा जाता रहेगा?
(सौरभ भार्गव)

0 टिप्पणियाँ