Music

BRACKING

Loading...

गोली मारकर व्यापारी को लूटने का प्रयास : बाल बाल बचा व्यापारी

07/02/2019
दतिया। नगर में कोतवाली क्षेत्र के मुड़ियन का कुआ बुधवार की रात(06/02/2019) को लगभग 8:00 वह 9:00 बजे में एक व्यापारी को गोली मारकर लूटने का प्रयास किया गया। हालांकि लूटरे अपने मंसूबों में कामयाब नही हो सके।  लूट के उद्देश्य से बाइक सवार तीन बदमाशों ने व्यापारी पर गोली चलाई।
  व्यापारी रामचन्द्र गुलानी जब दुकान बंद कर घर जा रहा था,तभी बदमाशों ने गोली चलाई। इस घटना में व्यापारी बाल बाल बचा है। कोतवाली क्षेत्र के मुडियन के कुआं की घटना। इस घटना में ब्यापारी राम चन्द्र गुलानी पर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने गोली चला दी। हमले में व्यापारी की  आँख के पास से गुजरकर दीवार में जा लगी गोली। ब्यापारी का थैला छीनकर भागने का प्रयास में थे लुटेरे।
घटना के बाद पुलिस ने इलाके में चेकिंग शुरू करा दी। हालांकि चेकिंग में भी लुटेरों का पता नहीं चला। सूत्रों की मानें तो व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी।कि कुछ लोग उसके आने जाने के समय पर नजर रख रहे हैं। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। लुटेरों की तलाश में जुटी।
दतिया से मोनू साहू

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ