जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह, वित्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री तरूण भनोत और सामाजिक न्याय नि:शक्तजन कल्याण एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री लखन घनघोरिया तथा राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा ने आज मझौली तहसील के ग्राम खुड़ावल पहुंचकर पुलवामा आतंकी हमले में शहीद अश्वनी कुमार काछी के परिजनों से भेंटकर उन्हें ढांढ़स बंधाया और सांत्वना दी। साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति और शहीद सैनिकों के परिजनों को गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की।
वित्त मंत्री श्री भनोत ने शहीद के परिजनों से कहा कि शहीद अश्वनी पूरे देश का बेटा है, उनकी अंत्येष्ठि पूरे राजकीय सम्मान के साथ की जायेगी। सामाजिक न्याय मंत्री श्री घनघोरिया ने कहा कि जिले के वीर सपूत पर पूरे प्रदेश को गर्व है। राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा ने कहा कि शहीद के परिवार को सलाम करता हूं, जिन्होंने अपने वीर सपूत को देश की रक्षा के लिए सीमा पर भेजा।
शहीद अश्वनी कुमार काछी की पार्थिव देह शनिवार 16 फरवरी को प्रात: 11 बजे के आसपास खुड़ावल पहुंचेगी।

0 टिप्पणियाँ