Music

BRACKING

Loading...

मध्यप्रदेश में लोग अपनी गलती पर रो रहे हैं: शिवराज सिंह चौहान

MP NEWS:

03 FEBRUARY 2019



भोपाल। बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि मध्यप्रदेश में लोग अपनी गलती पर रो रहे हैं। जहां भी जाता हूं, हीरो जैसा स्वागत करते हैं। कहते हैं गलती हो गई। 
भोपाल स्थित आईटी सोशल मीडिया के वर्कशॉप में बोलते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'आज जहां भी जाता हूं हीरो जैसा स्वागत होता है, जनता हर जगह बोल रही है गलती हो गई। लोग अपनी गलती पर रो रहे हैं।' वहीं इस दौरान शिवराज ने कांग्रेस की कमलनाथ सरकार पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अब रंग बदलने वाली सरकार बन गई है।'
गौरतलब है कि सीएम हाउस में अपने विदाई समारोह के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने एक बयान दिया था जिसमें वो जनता के सामने ये कहते हुए सुनाई दे रहे थे कि आप चिंता मत करना क्योंकि टाइगर अभी जिंदा है। इसके अलावा सीएम हाउस में शिवराज सिंह चौहान ने यह भी कहा कि हो सक

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ