लोक निर्माण मंत्री श्री वर्मा ने देवास में किया कॅरियर अवसर मेला का शुभारंभ
भोपाल : सोमवार, फरवरी 4, 2019, 20:44 IST
लोक निर्माण एवं पर्यावरण मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा है कि शिक्षा व्यवस्था ऐसी हो, जो रोजगारमूलक तथा सार्थक हो और युवाओं के लिये रोजगार प्राप्त करने में सहायक बने। श्री वर्मा आज देवास के कृष्णाजी राव पवार गवर्मेंट कॉलेज में विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना में कॅरियर अवसर मेला के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे।
लोक निर्माण मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने छिन्दवाड़ा में 5 स्किल सेंटर खुलवाये हैं, जिनमें युवक-युवतियों को कौशल विकास की शिक्षा दी जाती है। इन स्किल सेंटरों से देश की बड़ी-बड़ी कम्पनियाँ जुड़ी हैं। इन सेंटरों में युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर कम्पनियों में रोजगार प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने मध्यप्रदेश में विभिन्न कम्पनियों में स्थानीय लोगों को रोजगार देने में प्राथमिकता दिये जाने की बात कही है। मंत्री श्री वर्मा ने विभिन्न विभागों के रोजगार से जुड़ी जानकारियों के स्टॉलों का अवलोकन किया। विधायक श्री मनोज चौधरी ने भी संबोधित किया। मेले में 19 कम्पनियों ने भागीदारी की।

0 टिप्पणियाँ