Music

BRACKING

Loading...

पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए एक दर्जन से अधिक आरोपियों को दबोचा

पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए एक दर्जन से अधिक आरोपियों को दबोचा

दिनांक 24.02.19 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर के निर्देशन में पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 4 प्रकरणों में 15 आरोपियों को दबोचकर उनके कब्जे से 7810 रू की नगदी जप्त कर सभी आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया।

थाना प्रभारी कोलारस निरी. सुरेन्द्र सिंह सिकरवार द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम ररोई रोड़ से जुआ खेल रहे व्यक्तियों को वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी कृपा धाकड़, मुरली धाकड़, पप्पू धाकड़ उर्फ लक्ष्मण धाकड़ निवासीगण अशोकनगर, हरज्ञान खंगार, निवासीगण तेन्दुआ को दबोचा गया बाद उनके कब्जे से 6500 रू की नगदी एवं एक ताश की गड्डी जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।

इसी क्रम में मुखबिर सूचना पर थाना फिजिकल द्वारा 7 और थाना नरवर द्वारा 3 आरोपियों को जुआ खेलते हुए दबोचा कर उनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ