Music

BRACKING

Loading...

सोते रहे परिजन और लाखों की नगदी व जेवरात पार करकर ले गए चोर

दतिया दतिया ब्रेकिंग न्यूज़ मोनू साहू 

11 फरवरी 2019 दतिया,घर में सोते रहे परिजन और लाखों की नगदी व जेवरात पार करकर ले गए चोर।चार घरों में अज्ञात चोरों का दावा नगदी,गाड़ी, बन्दूक,जेबरात सहित करीव छः लाख का माल उड़ा ले गए चोर।
थाना धीरपुरा के ग्राम सेमई में आधी रात को अज्ञात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया जहां राजेन्द्र दांगी निवासी ग्राम सेमई के घर से 315 बोर की बन्दूक,40 कारतूस, झुमकी, व 70 हजार रुपए नगदी ले गए चोर वही पड़ोस में रहने वाले रामजी दांगी के घर से झुमकी, वेंदा, मंगल सूत्र, कोलर ले गए चोर, वही राघवेंद्र दांगी के घर से बाइक क्रमांक mp32 mx 7724 पार कर ले गए चोर वही अभी चौथे घर उमाकांत दांगी के घर सामान फैला पड़ा है अभी उमाकांत के घर कोई है नही जिससे पता नहीं पड़ रहा है की उमाकांत के घर से क्या गया है।पुलिस मौके पर पहुँच गई है और पूरे मामले की जांच में जुटी!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ