कुटीर एवं ग्रामोद्योग तथा नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री हर्ष यादव ने सोमवार को सागर जिले के देवरी में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में नव-निर्मित कन्या छात्रावास एवं अतिरिक्त कक्षों का लोकार्पण और साईकिल स्टैण्ड का भूमि-पूजन किया। मंत्री श्री यादव ने शासकीय हाईस्कूल डोंगरसलैया एवं आयुष औषधालय के नव निर्मित भवनों का भी लोकार्पण किया।
मंत्री श्री यादव ने कहा कि महाविद्यालय में शीघ्र ही प्राणी-शास्त्र, वनस्पति शास्त्र और समाज-शास्त्र का पीजी कोर्स शुरू किया जाएगा। युवाओं को रोजगार देने के लिए भी हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
मंत्री श्री यादव ने महाविद्यालय प्रबंधन से कहा कि अगले सत्र से ड्रेस कोड लागू किया जाए। विद्यार्थियों को आई कार्ड सत्र के प्रारंभ में ही दिये जायें। उन्होंने घोषणा की कि महाविद्यालय में शीघ्र ही सोलर पावर प्लांट की स्थापना के साथ आडिटोरियम भी बनवाया जायेगा। युवाओं को ग्रामोद्योग से जोड़ने के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम भी किए जाएंगे। महाविद्यालय में लायब्रेरी एवं जिम भी यथाशीघ्र शुरू होगा। विद्यार्थियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिये महाविद्यालय प्रांगण में हैण्ड पम्प खनन करवाया जायेगा।

0 टिप्पणियाँ