एंटी करप्शन
25 फरवरी 2019
पवन भार्गव
शिवपुरी। शिवपुरी-गुना लोकसभा सीट से फिर एक बार सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव लड़ेंगे। अब तक चल रही सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए रविवार को सिंधिया ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सखी संवाद कार्यक्रम में यह बात साफ कर दी।
उन्होंने कहा कि आने वाला चुनाव वे ही लड़ेंगे, लेकिन हो सकता है उससे अगले चुनाव में वे सांसद पति के रूप में जनता के बीच आएं, क्योंकि प्रियदर्शनी राजे काबिल और दक्ष हैं। हालांकि वे सांसद पति बनना नहीं चाहेंगे।
उन्होंने कहा कि यदि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनती है तो लोकसभा में सबसे पहले महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का बिल लाएंगे। इस बिल को न सिर्फ लोकसभा बल्कि विधानसभा में भी लागू किया जाएगा।इधर सांसद की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने कहा कि चुनाव तो महाराज ही लड़ेंगे। क्योंकि वे सबसे योग्य हैं। उन्होंने इस क्षेत्र के लिए काम किया है। इस बार उनके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है और उन्हें अपने क्षेत्र के अलावा उप्र भी संभालना है। जब उनसे पूछा गया कि प्रचार की कमान आपके हाथ में रहेगी, ऐसे में क्या प्राथमिकताएं तय की हैं तो प्रियदर्शनी का कहना था कि महिला सशक्तिकरण पर फोकस रहेगा।
0 टिप्पणियाँ