दतिया न्यूज/मोनू साहू
16 फरवरी 2019
16 फरवरी 2019
दतिया, 16 फरवरी 2019,एसडीएम और तहसीलदार न्यायालय को पुरानी कलेक्ट्रेट में शिफ्ट करने एवं जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले को लेकर जिला अभिभाषक संघ ने बाजार बंद कराया। अभिभाषकों के आव्हान पर शहर के मेडीकल स्टोर को छोड़कर बाजार पूरी तरह से बंद रहा। अभिभाषकों ने शहर में घूमकर व्यापारियों से बाजार बंद कराया और पकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। अभिभाषकों का कहना है की हमारी मांगों का जल्द निराकरण नहीं किया गया तो जिला बंद कराएंगे और विधानसभा का घेराव करने की भी रणनीति बनाएंगे। बाजार बंद को लेकर शहर के प्रमुख चौराहों पर भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।

0 टिप्पणियाँ