महाविद्यालय की छात्राओं ने जिस प्रकार से देश-प्रदेश में भोपाल को गौरवान्वित किया है, हम कह सकते हैं कि कॉलेज की छात्राएँ भी महारानी लक्ष्मीबाई स्वरूपा हैं। जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने महारानी लक्ष्मीबाई स्नातकोत्तर (स्वशासी) महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण समारोह में यह बात कही।
श्री शर्मा ने कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई और स्वामी विवेकानंद से हम सभी प्रेरणा लेते हैं। वे युवाओं के लिये प्रेरणा-स्रोत हैं। उन्होंने छात्राओं से आव्हान किया कि ऐसे मध्यप्रदेश के निर्माण में सहभागी बने, जिससे प्रत्येक नागरिक, घर-परिवार, देश और प्रदेश सुखी और समृद्ध हो।
मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि शिक्षित छात्राएँ घर-परिवार को तो एकजुट करती ही हैं, समाज को भी एकजुट करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा किये गये उल्लेखनीय कार्यों के लिये उन्हें बधाई दी। श्री शर्मा ने महिलाओं के सामर्थ्य और सूझ-बूझ को रेखांकित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ भी महिला सशक्तिकरण के पक्षधर हैं और इसीलिये उन्होंने युवा नेत्री सुश्री हिना लिखीराम काँवरे को विधानसभा उपाध्यक्ष, श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव को भोपाल की संभागायुक्त और श्रीमती प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री सचिवालय में ओएसडी बनाया है।
समारोह में जनसम्पर्क मंत्री श्री शर्मा और विधायक कालापीपल श्री कुणाल चौधरी ने शंकरदयाल शर्मा स्वर्ण-पदक से कु. नम्रता सोनी, मुख्यमंत्री स्वर्ण-पदक से कु. अदिति गुप्ता, श्रीमती उषा जैन पुरस्कार से कु. शिवानी शर्मा और श्री डी.पी. सिंह पुरस्कार से कु. जानकी दोहरे को पुरस्कृत किया। पूर्व विधायक श्रीमती उषा चौधरी भी मौजूद थीं।

0 टिप्पणियाँ