Music

BRACKING

Loading...

राष्ट्रप्रेम एवं शहीदों के बलिदान, सैनिकों के शौर्य को समर्पित ‘भारतीयम’ सम्पन्न कलाकारों एवं गीतकारों ने देशभक्ति गीतों की दी प्रस्तुति 

राष्ट्रप्रेम एवं शहीदों के बलिदान, सैनिकों के शौर्य को समर्पित ‘भारतीयम’ सम्पन्न 
कलाकारों एवं गीतकारों ने देशभक्ति गीतों की दी प्रस्तुति । शिवपुरी | 03-मार्च-2019 राष्ट्रप्रेम एवं शहीदों के बलिदान, सैनिकों के शौर्य को समर्पित ‘‘भारतीयम’’ कार्यक्रम का शुभारंभ आज शाम मानस भवन में नगर पालिका के अध्यक्ष श्री मुन्नालाल कुशवाह ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। श्री कुशवाह ने मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ के इस मौके पर भेजे गए संदेश का भी वाचन किया। स्थानीय कलाकारों एवं गीतकारों द्वारा देशभक्ति पर केन्द्रित गीतों की प्रस्तुत दी।
   इस मौके पर कलेक्टर अनुग्रहा पी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री अतेन्द्र सिंह गुर्जर, डिप्टी कलेक्टर श्री एस.आर.सिंडोस्कर, डिप्टी कलेक्टर श्री मनोज गरवाल सहित अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं जनसामान्य उपस्थित थे।
   जिला प्रशासन द्वारा आयोजित भारतीयम कार्यक्रम में सामाजिक न्याय विभाग के उपसंचालक एवं जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी सर्वश्री ब्रम्हदेव गुप्ता ने ‘‘ऐ मेरे प्यारे वतन’’ गीत की प्रस्तुति, जहांगीर ने ‘‘आपस में प्रेस करो देश प्रेमियों’’, मनोज बाबरा ने ‘‘बन्दे मातरम्’’, मुकेश आचार्य ने ‘‘ये देश है वीर जवानों का अलवेलो का, मस्तानों का, कु.शिवांगी तोमर एवं जहांगीर खांन ने संयुक्त रूप से देशभक्ति गीत ‘‘दिल दिया है जान भी देंगे ऐ वेतन तेरे लिए’’, रामनाथ कौरसिया ने ‘‘ओ शहीदों, तुम पर संपूर्ण देश को अभिमान है’’ तथा राहुल शिवहरे ने भी देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति के दौरान श्री रिंकू ने ओरगन, अलख शाक्य ने ढोलक, आशीष जैन ने पेड पर संगत दी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए श्री गिरीश मिश्रा ने भी देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ