केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय द्वारा नाबार्ड की सहभागिता से कृषि विषय से शिक्षा प्राप्त युवाओं के लिए 2 माह की अवधि का प्रशिक्षण सह अनुदान कार्यक्रम सेडमैप भोपाल में आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान (मैनेज) द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से चयनित आवेदकों को दो माह का निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण दिया जायेगा। इच्छुक आवेदक 10 जुलाई 2019 तक आवेदन कर सकते हैं।
निर्धारित प्रशिक्षण पश्चात विभिन्न योजनांतर्गत अधिकतम 20 लाख रूपये ऋण की सुविधा तथा नाबार्ड पुनर्वित्तपोषण के माध्यम से अजा/अजजा को 44 प्रतिशत तथा अन्य वर्गों को 36 प्रतिशत अनुदान की पात्रता रहेगी।
एग्रीकल्चर विषय से हायर सेकेन्डरी अथवा बी.एस.सी/एम.एस.सी उत्तीर्ण युवक एवं युवतियां कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, दुग्ध उत्पादन, एग्री क्लीनिक, कस्टम हायरिंग, पॉली हाउस, पशुपालन, पोल्ट्री आदि क्षेत्र में व्यवसाय स्थापना या स्टार्टअप में रूचि रखने वाले इस कार्यक्रम में आवेदन हेतु पात्र हैं तथा इस वर्ष से नवीन दिशा-निर्देशानुसार वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान तथा रसायन विज्ञान विषय से बी.एस.सी अथवा उच्च शिक्षित युवा भी आवेदन कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए श्री शरद मिश्रा नोडल अधिकारी उद्यमिता विकास केन्द्र मध्यप्रदेश (सेडमैप) 16-ए अरेरा हिल्स भोपाल से कार्यालयीन समय पर दूरभाष क्रमांक 0755-2575256 पर संपर्क करें।

0 टिप्पणियाँ