पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन में थाना कोतवाली द्वारा सट्टा खेलते हुए 2 आरोपियों को दबोचकर उनके विरूद्ध सट्टा एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
थाना प्रभारी कोतवाली निरी. बादाम सिंह यादव को ग्राम बछोरा में सट्टा खिलाने की सूचना प्राप्त हुई सूचना सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा देा पुलिस टीम को ग्राम बछोरा रवाना किया पुलिस टीम द्वारा ग्राम बछोरा में दो अलग-अलग स्थानों से आरोपी रामसिंह पुत्र हरिसिंह रावत उम्र 28 साल निवासी कत्था मिल के पास एबी रोड शिवपुरी को दबोचकर उसके कब्जे से 2790 रूपये की नगदी व सट्टा समग्री एवं आरोपी लक्ष्मण सिह रावत पुत्र काशीराम रावत उम्र 30 साल निवासी ग्राम बछोरा पुलिया के पास शिवपुरी के कब्जे से 2200 रूपये की नगदी व सट्टा समग्री जप्त कर दोनों आरोपियों को सट्टा खिलवाते हुए दबोचकर सट्टा एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

0 टिप्पणियाँ