Music

BRACKING

Loading...

प्रायवेट स्कूलों की मान्यता नवीनीकरण, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून


   शिक्षा का अधिकार कानून के तहत संचालित प्रायवेट स्कूलों की मान्यता नवीनीकरण के लिए आवेदन 30 जून 2019 तक ऑनलाईन प्राप्त किये जाएंगे। राज्य शिक्षा केन्द्र के प्रस्ताव पर एनआईसी द्वारा www.educationportal.mp.gov.in/rte पर निजी विद्यालयों के लिए यह सुविधा प्रारंभ की गई है। संबंधित बीआरसीसी के द्वारा आवेदन तिथि के 15 दिन में स्कूलों का भौतिक सत्यापन किया जाकर ऑनलाईन निरीक्षण रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी को प्रेषित की जायेगी। जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा प्राप्त मान्यता आवेदनों का 30 दिन में निराकरण किया जायेगा। प्रायवेट स्कूलों की मान्यता नवीनीकरण की यह ऑनलाईन प्रक्रिया एजुकेशन पोर्टल www.educationportal.mp.gov.in के आरटीई प्रभाग से संचालित होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ