Music

BRACKING

Loading...

जिले में 45.06 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

  शिवपुरी जिले में 01 जून 2019 से अभीतक 45.06 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जबकि गत वर्ष 26 जून तक 42.09 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई थी। 
    भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक श्री राकेश कुमार ढोडी ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 1047.3 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि आज खनियांधाना 19 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जबकि शिवपुरी, करैरा, बदरवास, कोलारस, पिछोर, पोहरी एवं बैराड़ तहसील में वर्षा निरंक रही। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ