शिवपुरी जिले के कोलारस क्षेत्र के ग्राम अमरपुर में बुधवार की सुबह बाबा अम्बेडकर की प्रतिमा के हाथ की ऊँगली तोड़ देने की घटना सामने आयी है पुलिस ने इस मामले में आरोपी के ख़िलाफ़ प्रकरण दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत कोलारस की ग्राम पंचायत कुमरौआ के ग्राम अमरपुर में एक वर्ष पूर्व सड़क किनारे एक खेत में बाबा अम्बेडकर की प्रतिमा की स्थापना की गयीं थी बुधवार की सुबह जब काशीराम जाटव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माला चढ़ने गये तब गाँव का ही रामदयाल कुशबाह हाथ में फावड़ा लिए एक की ऊँगली को क्षतिग्रस्त कर रह था जैसे ही जानकारी लगी तब जाटव समाज के लोगों ने पुलिस को सूचना दी टीआई एसएस सिकवार दलबल के साथ मोके पर पहुँचे और स्थिति का जायज़ा लेने के बाद फ़रियदी काशीराम जाटव की रिपोर्ट पर आरोपी रामदयाल के ख़िलाफ़ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया हे
दिलीप सेन की रिपोर्ट

0 टिप्पणियाँ