*शिवपुरी पुलिस द्वारा रेत एवं गिट्टी का अवैध रूप से परिवहन करते एक डंफर और ट्रेक्टर किया जप्त*
शिवपुरी, 01/07/2019 को अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर के निर्देशन एवं एसडीओपी पोहरी श्री राकेश व्यास के मार्गदर्शन में थाना बैराड़ द्वारा अवैध रेत एवं गिट्टी का परिवहन करते हुए एक डम्फर एवं एक ट्रेक्टर को जप्त किया गया।
थाना प्रभारी बैराड़ निरी. आलोकसिंह भदौरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा इलाका भ्रमण के दौरान भौराना तिराहे के पास से एक डंपर एवं ट्रैक्टर ट्राली रेत एवं गिट्टी से भरी हुई आते दिखी जिसे रोककर रॉयल्टी एवं वैध कागजात मांगे गए ड्रायवर रामु पिता भरोसी वघेल उम्र 28 नि डबरा के पास वैध कागजात न होने पर अवैध रूप से परिवहन करते हुए डम्फर क्र. एमपी 07 एचबी 5615 एवं एक लाल ट्रैक्टर महिंद्रा कंपनी को मौके से
जप्त किया जाकर अग्रिम कार्यवाही हेतु खनिज विभाग शिवपुरी को सूचित किया गया ।
जप्त किया जाकर अग्रिम कार्यवाही हेतु खनिज विभाग शिवपुरी को सूचित किया गया ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बैराड़ निरीक्षक आलोक सिंह भदौरिया सहायक उपनिरीक्षक जहान सिंह एवं अन्य पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।


0 टिप्पणियाँ